0 0
गढ़वा को अपना जागिर समझ लिए हैं मंत्री, गरीबों का खुलेआम लूटा जा रहा हैं जमीन: सत्येन्द्रनाथ - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 25 Second
गढ़वा को अपना जागिर समझ लिए हैं मंत्री, गरीबों का खुलेआम लूटा जा रहा हैं जमीन: सत्येन्द्रनाथ
झामुमो के दो दर्जन से अधिक लोग भाजपा में हुए शामिल
फोटो संख्या- पार्टी में शमिल होने वाले लोगों के साथ पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी
गढ़वा। सोमवार को भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी के आवास पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने झामुमो छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूर्व विधायक ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड में भाजपा के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। प्रत्येक दिन लोग झामुमो सहित अन्य दलों को छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता झामुमो गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेकने का मन बना चुकी है। गढ़वा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के क्रियाकलाप से जनता ऊब चुकी है। हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम सीमा को पार कर चुका है। स्थानीय विधायक गढ़वा को अपना जागिर समझ रहे है। कई जगहों पर गरीबों का खुलेआम जमीन लूटा जा रहा है। मंत्री और उनके प्रतिनिधियों के द्वारा गरीबों के जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। बालू के अभाव में क्षेत्र की जनता अपना निजी काम नही कर पा रही है। उन्होंने कहा कि शहर के व्यवसायी मंत्री के पोषक तत्वों के कारण पूरी तरह भयभीत है। लोगों को झूठे मुकदमा में फंसाया जा रहा है।
पिछले पांच वर्षो में हेमंत सरकार ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपरलीक कराने का रिकॉर्ड स्थापित करने का काम की है। उत्पाद सिपाही के बहाली में राज्य सरकार ने 20 से अधिक छात्रों की जान ले ली। सरकार पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे वह सीजीएल की परीक्षा हो या अन्य परीक्षा सभी जगहों पर छात्रों की हकमारी की जा रही है। इस सरकार में नौजवानों और छात्रों के सपना को चकनाचूर हो रहा है। भाजपा की सरकार बनने के साथ राज्य के खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। इसके लिए भाजपा ने नियुक्ति कैलेंडर भी जारी कर जनता को अपनी भावना से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में मंत्री तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे है। गढ़वा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नही करने दिया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ है। गढ़वा की जनता आने वाला चुनाव में मंत्री को सबक सिखाने के लिए तैयार है। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि क्षेत्र का विकास भाजपा के बगैर संभव नही है। भाजपा के शासन में लोग निडर होकर अपना कारोबार करते है। इस सरकार में ला एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल हो चुका है। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में प्रमुख रूप से कोरवाडीह गांव निवासी दिलीप कुमार, दीपक कुमार, सच्चिदानंद निराला, दिनेश कुमार, मनोज राम, रामचंद्र राम सहित दो दर्जन से अधिक लोगों का नाम शामिल है।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress