0 0
मंत्री ने किया एक करोड़ की लागत से निर्मित छह स्वागत द्वार का लोकार्पण - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 29 Second
गढ़वा की सुंदरता में लगी चार चांद, शहर के सभी मार्गों पर प्रवेश द्वार अधिष्ठापित : मंत्री मिथिलेश

मंत्री ने किया एक करोड़ की लागत से निर्मित छह स्वागत द्वार का लोकार्पण

गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा में छह स्वागत द्वारों का लोकार्पण किया। नगर विकास विभाग झारखंड सरकार की ओर से लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार का अधिष्ठापन किया गया है।
          जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि गढ़वा शहर के वार्ड नंबर एक उंचरी में यासीन मिल्लत कॉलेज के समीप, रेहला रोड वार्ड संख्या चार सोनपुरवा में हरियारा पुल के समीप, कचहरी रोड वार्ड नंबर 12 में सिविल कोर्ट के समीप, चिनियां रोड में दानरो नदी पुल के समीप, टंडवा वार्ड नंबर 20 शाहपुर रोड में तथा वार्ड नंबर 21 में आरके पेट्रोल पंप के समीप स्वागत द्वार का अधिष्ठान किया गया है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ सुंदरीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर नगर विकास विभाग की ओर से स्वागत द्वार का अधिष्ठापन किया गया है। स्वागत द्वार से शहर की सुंदरता में चार चांद लग गई है। उन्होंने कहा कि गढ़वा के हर क्षेत्र में लगातार काफी तेजी से विकास हो रहा है। गढ़वा में हो रहे चौतरफा का विकास कार्यों से विरोधियों से विरोधियों की नींद उड़ गई है। गढ़वा के विकास कार्यों से घबराए हुए लोग बेचैनी में जनता के बीच अपनी उपलब्धि बताने के बजाय झूठ सच बोलकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसके पास बताने के लिए अपनी उपलब्धि होगी तभी तो वह बताएगा। जिसने कभी कोई काम ही नहीं किया वह तो जनता को दिग्भ्रमित करने का ही प्रयास ही करेगा। मंत्री ने कहा कि जनता पूरी तरह से जागरूक है। अब किसी के झांसे और बहकावे में आने वाली नहीं है। पिछले तीन वर्षों से गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों को जनता देख रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में भ्रमित करने वाले लोगों को जनता सबक सिखलाएगी।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress