0 0
भाजपा के पूर्व रंका प्रखंड अध्यक्ष समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 8 Second
गढ़वा में पूरी तरह से होगा भाजपा का सफाया : मंत्री मिथिलेश

भाजपा के पूर्व रंका प्रखंड अध्यक्ष समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल

गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व रंका प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर सोनी एवं भाजपा नेता रूपेश ठाकुर अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान सभी ने आगामी विधानसभा चुनाव में गढ़वा विधानसभा से मंत्री श्री ठाकुर को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि दोनों नेताओं को पार्टी में आने से निश्चित रूप से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गढ़वा से भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। भाजपा की नीति एवं नियत से क्षुब्ध होकर अधिसंख्य भाजपा के कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हो रहे हैं। आने वाले समय में भाजपा कार्यकर्ता ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे। मंत्री ने कहा कि झामुमो में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता से लेकर आम जनता सभी को पूरा मान सम्मान मिलता है। गढ़वा में हो रहे विकास कार्यां एवं झारखंड सरकार द्वारा चलायी जा ही जनहित की योजनाओं से प्रभावित होकर सभी लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि सभी लोग आज से ही कमर कसकर क्षेत्र में लग जायें। जनता के बीच जाकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें। साथ ही हेमंत सरकार के नीति एवं सिद्धांतों से सभी को अवगत करायें। ताकि झूठ का पुलिंदा लेकर भटक रहे लोगों को आगामी विधानभा चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब दे। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, आशीष गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress