1 0
गया में ब्रह्मदेव प्रसाद के इनोवा गाड़ी का भीषण हादसा, ड्राइवर की मौतदो लोग गंभीर रूप से घायल - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 57 Second
गया में ब्रह्मदेव प्रसाद के इनोवा गाड़ी का भीषण हादसा,
ड्राइवर की मौत
दो लोग गंभीर रूप से घायल

गया, 16 अक्टूबर:

बीती रात करीब 1 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना में इनोवा गाड़ी की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा गया के पास स्थित ताराचंडी  , बाराचट्टी थाना नामक स्थान पर हुआ, जब ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष और बिश्रामपुर विधानसभा के विधायक प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद उर्फ बी.डी. प्रसाद, मंतोष ठाकुर और विजय शर्मा रांची से गया जा रहे थे। गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे गाड़ी के ड्राइवर विजय शर्मा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दुर्घटना में ब्रह्मदेव प्रसाद और मंतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मंतोष ठाकुर का हाथ और पैर टूट गया है और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को तुरंत गया के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ब्रह्मदेव प्रसाद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। उनका इलाज जारी है और स्थिति नाजुक बनी हुई है।

ब्रह्मदेव प्रसाद, जो ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ बिश्रामपुर विधानसभा के विधायक प्रत्याशी भी हैं, इस क्षेत्र में बड़ा जनाधार है। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है। उनके समर्थक और स्थानीय लोग इस दुखद घटना के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार और समर्थकों ने सरकार से इस हादसे की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक प्रत्याशी के रूप में ब्रह्मदेव प्रसाद की कर्मठता और ओबीसी समुदाय के अधिकारों के लिए उनकी लगातार की गई आवाज ने उन्हें एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया है।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress