0 0 Share Read Time:2 Minute, 45 Second अपनी ताकत का अहसास कराएगी जनता, होगा महाजुटान : मंत्री मिथिलेशमंत्री मिथिलेश 21 को करेंगे नामांकन, सीएम हेमंत होंगे शामिल गढ़वा : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र से गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर 21 अक्टूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा से नामांकन करेंगे। मंत्री श्री ठाकुर के नामांकन में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि उनके नामांकन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित महागठबंधन के कई नेता शामिल होंगे। नामांकन कार्यक्रम में महागठबंधन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित आमजनों का महाजुटान होगा। विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा, रंका, मेराल, चिनियां, रमकंडा व डंडा सभी प्रखंडों के प्रत्येक गांव से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता शामिल होंगे। सभी लोग रामासाहू उच्च विद्यालय के स्टेडियम में एकत्रित होंगे। वहां से मंझिआव मोड़, मेन रोड, रंका मोड़ होते हुए रैली टाउन हॉल के मैदान में पहुंचेगी। टाउन हॉल से मंत्री श्री ठाकुर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ नामांकन के लिए जाएंगे। नामांकन के बाद टाउन हॉल के मैदान में मुख्यमंत्री एवं मंत्री श्री ठाकुर जनसभा को संबोधित करेंगे। मंत्री ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों से नामांकन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की चाबी जनता के हाथ में होती है। जनता अपनी ताकत का अहसास कराएगी। गढ़वा की जनता अपना हक अधिकार लूटने वालों एवं विकास विरोधियों को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 251 total views, 1 views today Share Love Facebook Twitter Pinterest LinkedIn About Post Author navneetkumar27828 Happy 0 0 % Sad 0 0 % Excited 0 0 % Sleepy 0 0 % Angry 0 0 % Surprise 0 0 % Post navigation गढ़वा, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने जनता को भविष्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया* सदर प्रखंड के नौ बीडीसी सहित पांच सौ से अधिक लोग झामुमो छोड़ भाजपा में हुए शामिल