0 0
Share
Read Time:4 Minute, 42 Second
भाजपा जनता का वोट व हक दोनों लूटती है : मंत्री मिथिलेश

पूर्व सांसद घुरन राम के रिश्तेदार सहित 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

ग्रामीण चिकित्सकों ने भी थामा झामुमो का दामन


गढ़वा। भाजपा नेता पूर्व सांसद घुरन राम के कई रिश्तेदारों सहित रंका, मेराल, गढ़वा आदि प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों से दो सौ से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। साथ ही रंका, मेराल आदि क्षेत्रों के काफी संख्या में ग्रामीण चिकित्सकों ने भी झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। शुक्रवार को सभी लोग गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर झामुमो में शामिल हुए। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से लखेया, संगबरिया, करकोमा, मेराल, पिपरा आदि गांवों से राज कुमार साह, विनोद कुमार पासवान, जयप्रकाश चंद्रवंशी, मनोज बैठा, कृपाल भारती, सुशील कुमार, बहादुर राम, संतोष पासवान, मिठू चौधरी, मनोज चंद्रवंशी, रामप्रवेश बैठा, उमेश शर्मा, अनिल बैठा, विकास कुमार, अनूप कुमार, ग्राम पिपरा से तौलिक खां, संजय विश्वकर्मा, सत्येंद्र कुमार, मलिक चंद राम, सुरेश मिस्त्री, चंद्रिका राम, असलम खां, विनय बैठा, रीता देवी, ललिता देवी, दुखनी देवी, राधिका देवी, मैना देवी, मालती देवी, कुमारी देवी, प्रियंका कुमारी, बीना देवी, सोनी देवी, रानी देवी, अखिलेश कुमार, राजदेव राम, कामेश्वर राम, कपिल राम, अनरूद राम, महेंद्र राम सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में एक जुट होकर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से मंत्री श्री ठाकुर को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया। साथ ही सभी ने कहा कि वे आज से ही अपने अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर उन्हें झारखंड सरकार के कार्यों से अवगत कराएंगे एवं पुनः मंत्री ठाकुर को जिताने की अपील करेंगे।
     मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि काफी संख्या में लोग भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हुए हैं। गढ़वा में भाजपा की पूरी तरह से कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट भी लूटती है और जनता का हक भी लूटती है। पिछली रघुवर सरकार में प्रदेश के 11 लाख जनता का राशन का कार्ड निरस्त कर उन्हें अनाज की सुविधाओं से वंचित कर दिया था। भाजपा राज्य इकाई को प्रदेश के नेताओं पर कोई भरोसा नहीं है। यहां प्रचार प्रसार के लिए बाहरी राज्यों से नेताओं को आयात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने हर घर को एक लाख रूपये देने का वादा किया है। अगली सरकार बनते ही उस वादे को पूरा किया जाएगा। राज्य का भला सिर्फ झामुमो ही कर सकती है। मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, रेखा चौबे, चंदा देवी, सलीम जाफर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 207 total views,  1 views today

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *