बसपा विधायक प्रत्याशी अजय मेटल 22 अक्टूबर को करेंगे नमांकन दाखिल।*
Read Time:2 Minute, 20 Second

_गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी अजय मेटल 22 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी सह पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शामिल होंगे।_
गढ़वा : बहुजन समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने 22 अक्टूबर को गढ़वा रंका विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रभारी सह पुर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश श्री गयाचरण दिनकर एवं श्री राम बाबू चिरगईया शामिल रहेंगे।
श्री मेटल ने पूरे विधानसभा के सम्मानित क्षेत्र वासियों से इस लोकतंत्र के महापर्व की भव्य नमांकन रैली मे शामिल होने के लिए विनम्र आग्रह किया है। यह जानकारी बसपा जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार रवि ने दी। श्री मेटल 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे डंडा प्रखंड स्थित ग्राम छप्परदगा के अपने पैतृक गृह से नामांकन के लिए निकलेंगे। भीखही मोड़ होते हुए ज़िला मुख्यालय गढ़वा पहुचेंगे जहां बाबा साहेब एवं कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद शुभ मुहूर्त के अनुसार ससमय पर्चा दाखिल करने के लिए समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय पहुंच नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। नॉमिनेशन समारोह में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व और वर्तमान बसपा ज़िला , सेक्टर बूथ स्तरीय पदाधिकरी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल होंगे।

About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating