भाजपा व बसपा के एक सौ से अधिक लोगों ने सीएम हेमंत के समक्ष थामा झामुमो का दामन
Read Time:2 Minute, 24 Second


गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गढ़वा आगमन के दौरान सभी ने मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के नामांकन जनसभा के दौरान झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। इस दौरान भाजपा नेत्री अंजली गुप्ता ने घर वापसी की। ज्ञात हो कि अंजली गुप्ता पूर्व में झामुमो छोड़कर भाजपा में चली गई थी।
साथ ही पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम, प्रसिद्ध समाजसेवी सुरेश जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा मेराल के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिकृष्ण मेहता, रामनरेश पासवान, हीरा पासवान, सीताराम चंद्रवंशी, संजय विश्वकर्मा, रविंद्र चंद्रवंशी, दीपक पासवान, मनोज पासवान, मुनीप पासवान, श्रीराम पासवान, अरविंद पासवान, राजेंद्र चंद्रवंशी, चंद्रेश चंद्रवंशी, नंद पासवान, मनी मेहता, रामजी पासवान, रंका से साधु मेहता, डॉ शमशेर अली, तौहिद अली, रविंद्र राम सहित एक सौ से अधिक लोगों का नाम शामिल है। सभी ने विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर को भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अंजली गुप्ता को झामुमो में शामिल होने से भाजपा को करारा झटका लगा है।


About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating