विधायक प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद के समर्थन में विभिन्न पार्टी के सदस्य जुड़े
बिश्रामपुर। ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद को आज विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ। कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी छोड़कर उनके साथ जुड़े और एकजुटता का वादा किया।
इस मौके पर शामिल होने वाले नेताओं में क्रांति मंच के शत्रुघन कुमार शत्रु, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, आजाद समाज पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार रवि, पूर्व प्रखंड प्रभारी नंदू चंद्रवंशी, जनार्दन चंद्रवंशी (नावाबाजार), लालदेव बैठा, मुकेश बैठा, अवधेश बैठा, विद्यासागर प्रजापति, डॉ. एमडी खान, अखिलेश राम (आरजेडी), रंजीत कुमार (राजद), सीताराम विश्वकर्मा (बीजेपी), परीखा राम, रामचंद्र राम, दिलकेश्वर शाह (बीजेपी) जैसे कई महत्वपूर्ण लोग शामिल रहे।
इन सभी नेताओं ने ब्रह्मदेव प्रसाद के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास, समानता और सामाजिक न्याय की ओर कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया।
ब्रह्मदेव प्रसाद ने नए समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह समर्थन एकजुटता और बदलाव की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहयोग क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जनसेवा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हुआ हार्ड अटैक
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*विश्राम पर विधान सभा के भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर ने भीष्म पिता...
सोहरी चंद्रवंशी में लैंप लाइटिंग व कैपिंग शिरोमणि का आयोजन
विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर के नावाडीह कला स्थित सोहरी चंद्रवंशी नर्सिंग विद्यालय में रविवार को लैंप लाइटिंग व कैपिंग शिरोमणि का...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
युवाओं को रोजगार से जोड़ना मेरी पहली प्राथमिकता- सिराज खान
संदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट आजाद समाज पार्टी के विश्रामपुर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी सिराजुद्दीन खान उर्फ सिराज खान ने...
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, मांगा समर्थन
सुनील कुमार कि रिपोर्ट विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सिराजुद्दीन खान उर्फ सिराज खान ने मंगलवार...
Average Rating