Read Time:1 Minute, 15 Second
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। प्रखंड के सिलीदाग गांव निवासी मृतक मंदीश भुइयां की पत्नी पुष्पा देवी को प्राकृतिक आपदा के तहत चार लाख रूपए का अनुदान राशि दिया गया। विदित हो की मंदीश भुइयां की मौत पिछले वर्ष सर्पदंश से हो गई थी। इसके बाद मुखिया अनिता देवी की पहल पर सम्पूर्ण कागजी प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। तत्पश्चात प्रखंड कार्यालय में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के दौरान उक्त राशि का स्वीकृति पत्र पुष्पा देवी को प्रदान किया गया। मौके पर प्रमुख करुणा सोनी, सीओ सह बीड़ीओ विकास पांडेय,मुखिया अनिता देवी,प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल,अधिवक्ता बिनोद कुमार पाल,सूर्यदेव चौधरी, दिलीप ठाकुर सहित सभी प्रखंड सह अंचलकर्मी मौजूद थे।
