0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

विकास कुमार
मेराल । भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष मनोज जयसवाल के नेतृत्व में बैठक किया गया| मेराल उच्च विद्यालय के स्टेडियम पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी मंच मोर्चा बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक सहसंयोजक की बैठक में पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया| जो मोबाइल द्वारा 8800 00 2024 मिस कॉल मार कर अभियान की शुरुआत की गई एवं सभी पंचायत में दो प्रभारी नियुक्त किए गए| जो अपने पंचायत के बूथ स्तर के कार्यकर्ता को जोड़ने का काम बताएंगे| जो अधिक से अधिक कार्यकर्ता बनाने में सहयोग मिलेगा| कार्यक्रम के प्रभारी विवेकानंद तिवारी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है| और इस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना हम सबों के लिए गर्व की बात है| उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को गढ़वा विधानसभा में बड़ी जीत दिलाने की खुशी में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दिए। धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री राजेश यादव ने किया उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष शंकर यादव, विजयपाल, युगुल दुबे, महामंत्री अमित कुमार शाह, किसान मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम यादव, एससी मोर्चा अध्यक्ष श्यामलाल पासवान, वीरेंद्र ठाकुर, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, शिव नारायण चौधरी, अनीष अंसारी, धनंजय शर्मा,भोला पासवान, सिकंदर पासवान, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *