गढ़वा शहर में चोरों का आतंक, उड़ाया अपाची बाईक, CCTV में दिखे चोर
गढ़वा थाना क्षेत्र के सोनपुरवा पुरानी बैल बाजार स्थित एक घर के पास लगी अपाची मोटरसाइकिल को तीन अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया। चोरों ने गुरुवार की सुबह 4 बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में मोटरसाइकिल के मालिक शहर के सोनपुरवा पुरानी बैल बाजार निवासी इम्तियाज रंगसाज गढ़वा थाने में आवेदन दिया है ।
आवेदन में कहा गया है कि गढ़वा रेलवे स्टेशन स्थित अपनी दुकान से घर रात्रि में आया था। खाना पीना खाने के बाद मोटरसाइकिल लगाकर घर में सो गया। सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहा था तभी देखा कि उसकी मोटरसाइकिल गायब है। इस संबंध में छानबीन करने पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से चोर का तस्वीर सामने आया है। थाने में मिली शिकायत पर पुलिस ने चोरों की खोजबीन जारी कर दी है । गढ़वा पलामू लातेहार की खबरों के लिए गढ़वा दृष्टि यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
Read Time:1 Minute, 30 Second