कुंभ मेला में मची भगदड़ में गुम हुए लोगो की होने लगी है वापसी

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रयागराज में कुछ दिन पहले मची भगदड़ में गुम हुए लोगो की वापसी होने लगी है| मौनी अमावस्या को कुंभ स्नान करने गए रमना थाना क्षेत्र के मड़वनिया गांव से गए 25 लोगो का जत्था भगदड़ की चपेट में आ गया था| जिसमे 55 वर्षीय अनु कुमारी और 60 बर्षीय लाल बिहारी पाल गुम हो गए थे| हलांकि लाल बिहारी शुक्रवार के सुबह घर वापस लौट गए हैं, लेकिन अनु कुमारी का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल सका है|स्वजनों के मुताबिक 27 लोगो के जत्था मे शामिल
14 लोग स्थिति सामान्य होने के बाद शुक्रवार को वापस हो गए हैं|जबकि शेष लोगों से संपर्क बना हुआ है|वापस हुए लोगों में हादसे का डर बना हुआ है| कई लोग तो बगैर अमृत स्नान के ही वापस हो गए|लोगों ने कहा जान बचना यही स्नान है| शुक्रवार को लौटे लाल बिहारी पाल पत्नी फुलपति देवी दोनो बिछड़ गए थे| घर वापस होने पर दोनो की मुलाकात हुई| घटना बताते बताते दंपति भावुक हो जा रहे थे|
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating