ट्यूशन पढ़ाने वाला टीचर छात्रा को ले भागा
कलयुगी टीचर ने शादी का प्रलोभन देकर अपनी ही शिष्या का अपहरण कर लिया। खबर झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर के कागजपुर गांव की बताई जा रही है।
घटना 16 मार्च की है। बताया जा रहा है कि वह छात्रा को ट्यूशन पढ़ाया करता था। पीड़िता के पिता ने रविवार की देर शाम टीचर तथा उसके बड़े भाई के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता ने कहा है कि 16 मार्च की रात क़रीब नौ बजे मैं अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खाना खाकर सो गया था। रात करीब एक बजे उनकी छोटी बेटी ने बताया कि उसकी बड़ी बहन अपने कमरे से गायब है। परिजनों ने घर में खोजबीन शुरू की। खोजबीन के क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि कागजपुर के टीचर ने शादी की नीयत से उनकी लड़की को भगा ले गया है। लड़की अपने साथ घर का मोबाइल भी ले गई है। वहीं टीचर के घर पहुंचने पर उनके पिता तथा भाई ने कहा कि लड़का व लड़की दोनों को बुला देंगे। वहीं चार दिनों तक लड़का-लड़की के आने का इंतजार करता रहा लेकिन दोनों नहीं पहुंचे।
इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating