विद्या भारती के शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार भी सिखाते हैं
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार के रिपोर्ट
विद्या भारती उच्च विद्यालय बिशुनपुरा में संचालित प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर में समारोह आयोजित कर आठवीं दसवीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई.
विदाई समारोह में विद्यार्थियों को फूल का माला तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया वही मौके पर छात्र-छात्राओं के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए.
विदाई समारोह में कोचिंग के छात्रा रागिनी, काजल, किरण, लाडली, प्रीति, साधना आदि विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्या भारती उच्च विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार मेहता ने बच्चों को आशीर्वाद वचन देते हुए कहा कि छात्र जीवन के लिए 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा काफी अहम होती है. इस परीक्षा में बेहतर तरीके से सफलता पाने पर आगे की करियर को सवारने के लिए बहुत मदद मिलती है. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बचे हुए समय में ईमानदारी पूर्वक मेहनत के साथ पढ़ाई करने को कहा।
कार्यक्रम को शिक्षक प्रमोद कुमार, पंकज गुप्ता, रामरती मेहता सहित अन्य शिक्षकों ने संबोधित करते हुए बच्चों को परीक्षा में बेहतर तरीके से सफल होने के आवश्यक टिप्स दिए.
वहीं 9वीं एवं 11वीं क्लास के बच्चों ने 10वीं और 12वीं के बच्चों को कलम भेंट कर विदा किया.
मौके पर विद्या भारती हाई स्कूल के निदेशक अशोक कुमार मेहता, शिक्षक प्रमोद कुमार, पंकज गुप्ता, प्रमोद कुमार, रमेश गुप्ता, रामरती मेहता सहित सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating