0 0
शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है पुलवामा दिवस : डॉ. पातंजली - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 36 Second
शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है पुलवामा दिवस : डॉ. पातंजली
आर पी. नर्सिंग कॉलेज में शहीद वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
गढ़वा । शहर के चिनिया रोड स्थित आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में शहीद वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर पुलवामा दिवस मनाया गया । आर.पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर फेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉक्टर पातंजली केशरी, कॉलेज के प्रबंधक के. एन. लाल, प्राचार्य मनु जेम्स, सहित अन्य लोगों ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी ।
आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए निदेशक डॉक्टर पतंजलि केशरी ने कहा कि आज का दिन भारतीयों के दिल में अमर वीर शहीदों के बलिदान की याद लाता है । हमले को आज छह साल हो गए । पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे । इस घटना ने पूरे देश को प्रभावित किया था । हमले के 12 दिनों बाद 26 फरवरी 2019 को हमारे देश की वायु सेना ने जबर्दस्त कार्रवाई की । एयर फोर्स की सेना ने आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया । इस हमले में लगभग 300 आतंकियों के मार गिराने की खबरें आयी । आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूत करने के बाद दुनिया के कई देशों ने आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में भारत का समर्थन किया और सहानुभूति जताई ।
  प्रबंध निदेशक के. एन. लाल ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने आदिल अहमद डार और उसके साथियों को जल्द ही ढेर कर दिया था । इस घटना के बाद कई आतंकियों के नाम भी उजागर हुए थे । आतंकी हमले का जवाब भारत ने मजबूती से दिया था। इसी की याद में हम आज श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं ।
  प्राचार्य मनु जेम्स ने कहा कि देश की सुरक्षा पर सवाल खड़ा होते ही हम भारतीयों को एकजुट होकर उसका मुकाबला सख्ती से करना चाहिए । हमारे देश में वेशभूषा, भाषा में अनेकता के बावजूद एकता निवास करती है । कुछ बात है ऐसी की हस्ती मिटती नहीं हमारी । वीरों को बनाने के लिए कोई कारखाना नहीं होता है । हमें देश के प्रति सच्ची राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव रखना चाहिए ।
   मौके पर अब्दुल मन्नान, इश्तियाक रजा, प्रद्युम्न कुमार, दीपक शर्मा, अभिलाषा भारती, सचिन कुमार, शशि शेखर, सुप्रिया ठाकुर, प्रीति कुमारी, बबिता श्रीवास्तव, शिवम कुमार चौधरी, ओम प्रकाश यादव, राहुल कुमार, राजेश कुमार सहित काफी संख्या में कॉलेज की छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress