राँची :डीजीपी का आदेश, वर्दी के साथ अलग रंग के स्वेटर, जैकेट व जूता पहनने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
संवाददाता दयानंद यादव (सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड)

पुलिस वर्दी के साथ अलग-अलग रंगों के जैकेट, स्वेटर और जूता पहनने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों पर कार्रवाई होगी.इसको लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया कि अक्सर ऐसा देखा जा रहा है कि राज्य के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी निर्धारित तरीके से वर्दी नहीं पहनते हैं. उनका टर्न आउट पुलिस की नियमावली के परिशिष्ट 65 के प्रावधानों के खिलाफ है.डीजीपी ने कहा कि परिशिष्ट 65 के नियम 1052 और 1054 में सभी पुलिस पदों के लिए वेशभूषा और टर्नआउट के बारे में स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं. इसमें सभी रैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के कपड़े निर्धारित है.डीजीपी ने अपने आदेश में कहा है कि राज्य भ्रमण के दौरान और सोशल मीडिया पर देखा गया है कि पुलिसकर्मी वर्दी के साथ अलग-अलग रंगों के स्वेटर, जैकेट और जूते पहनते हैं, जो अनुचित है. राज्य सरकार पुलिसकर्मियों को वार्षिक वर्दी भत्ता दे रही है, फिर भी वे निर्धारित परिधान का उपयोग नहीं कर रहे हैं.डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सर्दी के मौसम में केवल खाकी रंग का ऊनी स्वेटर या जैकेट पहनने का निर्देश दिया. साथ ही जैकेट पर उनके पद के अनुसार बैच लगाने को भी कहा.इसके अलावा, जिले के एसपी, एसएसपी, समादेष्टा और इकाई प्रमुख को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी पुलिसकर्मी इस आदेश का पालन करें. साथ ही यह निर्देश दिया कि आदेश का पालन नहीं करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बैठक में प्रदेश युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष नितिन चंद्रवंशी व जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनें रोहित चंद्रवंशी
रांची। रांची प्रेस क्लब में रविवार को अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश युवा इकाई की पहली बैठक आयोजित...
कांग्रेस के निलंबित विधायकों पर बंगाल सीआईडी कर रही है जांच
अरमान खान की रिर्पोटरांची:-झारखंड कांग्रेस के निलंबित तीन विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी की गिरफ्तारी के...
रांची विधानसभा में सदन के कार्यवाही के लिए “”विधायक #भानु प्रताप शाही”” को चुना गया अध्यक्ष
अरमान खान की रिर्पोटराँची:-झारखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र के 4 अगस्त तक के लिए निलंबित होने के 24 घंटे के...
रांची में गलत काम करते महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा
रांची से बड़ी खबर आ रही है जहां होटलों में सेक्स रैकेट की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते...
रुपेश पांडेय के परिजनों से मिलने पहुंचे कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका।
झारखंड से बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है....
देउड़ी मंदिर पहुंचें महेंद्र सिंह धौनी
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को माता के दरबार में पहुंचे। उन्होंने जिले के तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना...
Average Rating