अबुआ आवास का प्रथम किस्त भुगतान को लेकर मुखिया ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

रिपोर्ट -चंदेश कुमार पटेल
खरौंधी। अबुआ आवास का प्रथम किस्त भुगतान को लेकर कुपा मुखिया प्रमोद राम ने खरौंधी बीडीओ रविन्द्र कुमार को मांग पत्र सौंपा है। बीडियो को दिए गए मांग पत्र में मुखिया ने उल्लेख किया है की ग्राम पंचायत कुपा में अबुआ आवास लक्ष्य के विरुद्ध पंचायत स्तर से 54 लाभुकों का सत्यापन अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रखंड कार्यालय को भेजा जा चुका है।इस सत्यापन में डोर टू डोर पहुंच कर मेरे उपस्थिति में पंचायत सचिव द्वारा किया गया है।लगभग 4-5 माह बित जाने के बावजूद भी एक भी लाभुक का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया है की कारण पुछे जाने पर संबंधित प्रखंड कर्मियों द्वारा कोई जबाब नहीं दिया जाता है। ऐसे में पुरे पंचायत में अबुआ आवास योजना का कार्य बाधित है। मुखिया ने बिडिओ से अपने स्तर से जांच कर सत्यापन किए गए लाभुकों का प्रथम किस्त का भुगतान करने का आग्रह किया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating