ग्राहक सेवा केंद्र में तीन नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर की लूट

हैदरनगर संवाददाता अंकित सिंह की रिपोर्ट
पलामू । हैदरनगर के भारतीय स्टेट बैंक के पुराने एटीएम के सामने स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में भरी बाजार ग्राहकों के सामने बाइक से पहुंचे तीन नकाबपोश अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर लूट की. ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का एक आई फोन 16 प्रो के अलावा अपराधी कैश आदि नहीं ले सके. बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. घटना से बाजार क्षेत्र में दहशत है. घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची कर छान बीन में जुटी है.
जबकि घटना को लेकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सद्दाम राईन व उनका परिवार दहशत में है. ग्राहक सेवा केंद्र, संचालक के आवास में ही है. ग्राहक सेवा केंद्र के पिछले हिस्से में पूरा परिवार रहता है.
निवर्तमान थाना प्रभारी अफजल अंसारी मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी को खंगालने के बाद छान बीन में जुटे हैं. बताया की नीले रंग की आपाची बाइक से लुटेरे वाहन आए थे.
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सद्दाम राईन ने बताया की जान जोखिम में डाल कर लुटेरों को पकड़ने का काफी प्रयास उन्होंने किया, मगर पिस्तौल का भय दिखा कर वह भाग निकले।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating