Read Time:1 Minute, 5 Second

मेराल से विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल में ब्रेन हेमरेज होने से शिक्षक की पत्नी की हुई मृत्यु ब्लॉक कॉलोनी मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक प्रकाश राम की पत्नी सुनीता देवी उम्र करीब 46 वर्ष की मृत्यु ब्रेन हेमरेज हो जाने से बुधवार के अगले सुबह हो गई। असमय निधन से घर परिवार के साथ-साथ पास पड़ोस में गम का माहौल है। मृत्यु की खबर सुनने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंच संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार वालों को ढांढस बंधाया।शोक व्यक्त करने वालों में मुखिया रामसागर महतो डा.लालमोहन दशरथ प्रसाद महेंद्र प्रसाद, विनोद प्रसाद आदि लोग शामिल हैं।
