40 भेड़ सहित भेड़ चरवाहा की हत्या! बड़ी खबर, Garhwa Drishti News
40 भेड़ सहित भेड़ चरवाहा की हत्या! बड़ी खबर गढ़वा
गढ़वा जिला से अबतक की सबसे बड़ी खबर आ रही है…40 भेड़ सहित भेड़ चरवाहा की हत्या। हत्यारों ने हाथ पैर बांधकर भेड़ चरवाहे की निर्मम हत्या कर डाली वहीं दूसरे चरवाहा को मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया
कांडी प्रखंड से दयानंद यादव की रिपोर्ट
घटना गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोसांग चिरकुटही बांध के पास घटित हुआ। अज्ञात बदमाशों ने 22 मार्च दिन मंगलवार को रात्रि में हत्या की घटना को अंजाम दिया। चरवाहे की पहचान सरयू पाल के रुप में हुई है। दूसरा चरवाहा प्रभु पाल को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया तथा लगभग 30 से 40 भेड को भी पीट-पीटकर हत्या कर डाला।
सुबह की सुबह नजदीकी ग्रामीणो ने मृत पड़े भेड़ों और चरवाहा को देखा। घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई तथा कांडी थाना को इस घटना के विषय में दूरभाष के माध्यम से सूचना दिया गया।
कांडी थाना प्रभारी है फैज रब्बानी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जायजा लिया तथा घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया तथा मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया । अभी हत्यारों की पुष्टि नहीं हो पाई है थाना प्रभारी ने बताया कि बहुत जल्द हत्यारों को गिरफ्त में कर लिया जाएगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating