0 0
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार का अबुआ बजट झारखंडीयो के साथ छलावा है - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 31 Second
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार का अबुआ बजट झारखंडीयो के साथ छलावा है अबुआ बजट जनविरोधी है अबुआ बजट के नाम पर जनता को लालीपाप मिला है बजट में युवा महिला किसान व्यापारी अनुबंधकर्मी सबको धोखा मिला है उन्होंने कहा कि बजट बनाने वाले लोगों ने गरीब एवं मध्यम वर्ग के उत्थान का ख्याल नहीं रखा। अबुआ बजट झारखंड को निराश करने वाला है अबुआ बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, ग्रामीण विकास महिला सशक्तिकरण सहित अन्य किसी भी क्षेत्र में बेहतर बजट नहीं लाया गया है। अबुआ बजट से जनता को धोखा मिला है उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने अबुआ बजट के नाम पर जनता को ठगने का काम किया है अबुआ बजट से एसटी एससी ओबीसी सामान्य अल्पसंख्यक किसी वर्ग को कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में बैठे लोग अबुआ बजट के नाम पर अपनी खुद की पीथ थपथपा रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पारा सहित अन्य अनुबंधकर्मियो को समान काम का समान वेतनमान के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है झामुमो सरकार ने धोखा देने का काम किया है। वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज व्यवस्था में के लिए बजट में खास प्रावधान नहीं है उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार की झारखंड के विकास के प्रति उदासीनता अबुआ बजट में साफ साफ दिखाई दे रहा है। मुफ्त बालु मुफ्त गैस सिलेंडर मुफ्त बिजली सहित अन्य व्यवस्था के लिए बजट में प्रावधान नहीं दिखाई दे रहा है। बजट में छोटे व्यापारी को कोई लाभ नहीं मिला। टैक्स में भी कोई छुट नहीं दिया गया।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress