श्री विष्णु मंदिर का 19 वां वार्षिकोत्सव समारोह प्रारम्भ
जिला ब्यूरो ग्रामीण सुनील कुमार की रिपोर्ट
मुख्यालय के पोखरा चौक स्थित भगवान श्री विष्णु मंदिर के 19 वीं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को लेकर 24 घँटे का अखण्ड कीर्तन प्रारम्भ हो गया.
श्री विष्णु मंदिर के सचिव गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि 4 मार्च से 10 मार्च तक सात दिवशीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मंगलवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन विशुनपुरा रामायण मंडली द्वारा शुरू किया गया है. इसके साथ ही वार्षिकोत्सव कार्यक्रम प्रारम्भ हो गयी है. वही 5 मार्च बुधवार को सुबह 10 बजे से भगवान श्री हरी विष्णु जी का भव्य शोभायात्रा के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी.
उन्होंने बताया कि श्री विष्णु भगवान का शोभायात्रा एवं कलश यात्रा मंदिर के प्रांगण से चलकर थानां स्थित बाकी नदी से कलश में पवित्र जल भर कर ब्लॉक मोड़, संध्या मोड़, लाल चौक, अपर बाजार, चकचक मोड़, ग़ांधी चौक, पुरानी बाजार होते हुए पुनः श्री विष्णु मंदिर तक निकाली जाएगी.
कार्यक्रम को लेकर विशुनपुरा में चहल पहल देखी जा रही है. चारो तरफ जय सिया राम की आवाज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है.
इसके साथ ही वार्षिकोत्सव पर सात दिनों तक कयी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में
सुश्री शिवांजली मिश्रा वृंदावन के द्वारा श्री मद भागवत कथा किया जाएगा. और आचार्य प्रकाश ओझा वारानशी के द्वारा हवन पूजन कराया जाएगा.
वही कीर्तन में विशुनपुरा रामायण मंडली, महुलीकला, ओढेया, पुरहे, दवनकारा, सेमरी, बंजारी, सखुवाहा, हुरही, दवनकारा, सेमरी सहित अन्य गांव के ग्रामीण अखण्ड कीर्तन मंडली में शामिल है.
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating