युवक ने फांसी लगाकर दी जान ,जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट- अरमान खान
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) : नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के बभनी गांव में 27 वर्षीय युवक अमित कुमार ने फांसी लगाकर इस पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। इस नवयुवक के मौत की घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, अमित और उसकी पत्नी सालू के बीच पिछले एक सप्ताह से लगातार झगड़ा हो रहा था। मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह से परेशान अमित ने यह कदम उठाया। चर्चा है कि वह शराब का आदी था, जिससे घर में अक्सर विवाद होते थे।
घटना से एक दिन पहले ही अमित ने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया था। उसने अपने पिता गोपाल चंद्रवंशी के सामने भी झगड़े की बात बताई थी। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कठोर निर्णय ले लेगा।
अमित के परिवार में उसके चार भाई और एक पुत्र है। उसकी मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है। घटना की सूचना मिलते ही श्री बंशीधर नगर थाना के सअनी संजय पासवान अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। उधर घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शादी के पांच दीन बाद एक नवविवाहिता के गर्भवती होने का हुआ खुलासा मचा हड़कंप।
*सब न्यूज कोर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव के भुइयां टोला...
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
Average Rating