दसवीं विज्ञान की दुबारा हुई परीक्षा, 292 छात्र छात्राएं हुए शामिल
जिला ब्यूरो ग्रामीण सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुरा में शनिवार को जैक द्वारा रद्द किए गए दसवीं विज्ञान विषय की दुबारा परीक्षा लिया गया. जिसमें कुल 294 छात्र छात्राओं में से 292 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे. वहीं पर 2 छात्र अनुपस्थित रहे. इसकी जानकारी देते हुए केन्द्राधीक्षक अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि इस केन्द्र पर शुरु से लेकर आज अंतिम परीक्षा के दिन तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शान्ति पूर्वक एवं कदाचार मुक्त परीक्षा हुई.
वहीं पूरी परीक्षा के दौरान बिशुनपुरा पुलिस परीक्षा केंद्र पर सख्त रहे.इस मौके पर मजिस्ट्रेट नीरज प्रसाद, महिला पर्यवेक्षका रेणु प्रतिमा एक्का, वीक्षक हरेन्द्र रजक, नवनित तिवारी, ओम प्रकाश भगत, रविन्द्र सिंह, उपेंद्र गुप्ता, आलोक देव, आनन्द प्रताप देव, मेराज अंसारी, इन्द्रदेव राम, अरविंद प्रताप देव, प्रमोद गुप्ता, राजा राम, अनिल कुमार गुप्ता, रेणु कुमारी, निलू कुमारी, उमेश प्रजापति, नितिश कुमार यादव सहित वीक्षक के रुप में शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद थे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating