सिविल सर्जन ने मेराल पंचायत के दो मुखिया को किया सम्मानित
विकास कुमार
मेराल : प्रखंड के दो पंचायत हासनदाग और बिकताम को टीवी मुक्त घोषित किए जाने पर पंचायत के मुखिया फुलमंती देवी तथा सुरेश पासवान को प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गांधी के तस्वीर देकर बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गढ़वा सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार और बीडीओ सतीश भगत ने बीस पंचायत के प्रतिनिधियों के उपस्थिति में दोनों पंचायत के मुखिया फुलमंती देवी और सुरेश पासवान को प्रशस्ति पत्र और महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। यह सम्मान राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भेजा गया था। सम्मान प्राप्त करने पर मुखिया फुलमंती देवी ने हर्ष व्यक्त करते हुए पंचायत वासियों को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा पंचायत को हर क्षेत्र में बेहतर बनाने का संकल्प लेते हुए ग्रामीणों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार सहायक हुमायूं कबीर दीपेश तिवारी पिंटू कुमार मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी जगजीवन रवि राजेंद्र चौधरी रविंद्र गुप्ता दिलजान अंसारी मनदीप सिंह सहित कई लोगों उपस्थित थे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating