0 0
गढ़वा में पुलिस का बड़ा एक्शन: कांडी में फायरिंग और लूटकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटा गया मोबाइल बरामद - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 47 Second
गढ़वा :– जिले के कांडी थाना क्षेत्र में एक महिला पर फायरिंग और लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक अवैध 7.65 एमएम पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और लूटा गया मोबाइल बरामद किया है।

कैसे हुआ हमला?

घटना 10 मार्च 2025 की शाम करीब 4:45 बजे कांडी थाना क्षेत्र के सुंडीपुर गांव में घटी। गांव की रहने वाली लालो देवी (55 वर्ष) अपनी राशन दुकान पर थीं, तभी संदीप चंद्रवंशी, अमन विश्वकर्मा और मंटू विश्वकर्मा वहां पहुंचे और सिगरेट मांगी। जब पैसे को लेकर विवाद हुआ, तो वे गुस्से में दुकान से चले गए। कुछ देर बाद, तीनों वापस लौटे और लालो देवी की बेटी रंजू देवी का मोबाइल छीन लिया। इसी दौरान संदीप चंद्रवंशी ने 7.65 एमएम पिस्टल से लालो देवी पर गोली चला दी, जो दीवार से टकरा गई। इस घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।

गढ़वा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। गुप्त सूचना और साक्ष्यों के आधार पर 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को धर-दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपी

मंटू विश्वकर्मा उर्फ नंदलाल (29 वर्ष) – निवासी कोरियाडीह, थाना हेदनगर, जिला पलामू, अमन कुमार विश्वकर्मा (29 वर्ष) – निवासी कोरियाडीह, थाना हेदनगर, जिला पलामू, संदीप कुमार चंद्रवंशी (26 वर्ष) – निवासी पांसा, थाना हेदनगर, जिला पलामू का नाम शामिल है।
पुलिस ने बरामद किए ये सामान:

7.65 एमएम पिस्टल (जिससे फायरिंग की गई थी)
7.65 एमएम के 4 जिंदा कारतूस
फायर किया गया कारतूस का खोखा
लूटा गया सैमसंग मोबाइल फोन

गढ़वा पुलिस की चेतावनी

गढ़वा पुलिस ने साफ कहा है कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। ऐसे अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल:

गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार,मझिआंव इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी,कांडी थाना प्रभारी अविनाश राज,कांडी थाना के पु.अ.नि. विद्यासागर प्रसाद अन्य पुलिसकर्मी एवं कांडी थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।

गढ़वा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आम जनता ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress