मंत्री मिथिलेश करेंगे कास्को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना क्रिकेट क्लब के द्वारा जामा दो उच्च विद्यालय के मैदान बने स्टेडियम में टी टेन कॉस्को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन 27 मार्च को किया जाएगा।इसकी जानकारी बुधवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह और सदस्यों ने दी है। आयोजन समिति ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर हैं जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव और जेएमएम नेता ताहिर अंसारी के साथ प्रखंड, थाना, अंचल के पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।टूर्नामेंट में कुल 32 टीम को प्रवेश दिया जाएगा। मैच दस ओवर का खेला जाएगा। नाॅकआउट प्रक्रिया रहेगी। विजेता और उप विजेता को नकद के साथ कप दिया जाएगा।मौके पर शशिकांत कुमार यादव, ललन कुमार गुप्ता,शुभम कुमार, मुन्ना सोनी , हिटलर कुमार, मंतोष पासवान, मुन्ना प्रजापति, संदीप कश्यप, दिनेश गुप्ता, गौरव कुमार, ऋषि सिंह, पंकज कुमार, मोहम्मद सोहराब मौजूद थे।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating