धुरकी । अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को अंचल अधिकारी ने किया जप्त
धुरकी::अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को अंचल अधिकारी ने किया जप्त
गढ़वा जिला ब्यूरो
धुरकी।गढ़वा। धुरकी प्रखंड के रक्सी गांव से बुधवार की रात्रि अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को अंचल अधिकारी सत्यम कुमार ने जप्त कर लिया। अंचल अधिकारी सत्यम कुमार ने अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ कर थाना में सुपुर्द कर दिया है। अंचल अधिकारी सत्यम कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार बालू के अवैध उत्खनन और परिवहन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है उसके बावजूद बालू का परिवहन जोरों पर हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वन पर्यावरण का अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है। बीडीओ ने कहा कि गांव में अवैध रूप से बालू का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर चालक से बालू चलान मांगा तो चालक ने बताया कि वह अपना मकान निर्माण करने हेतू बालू ले जा रहा है। अंचल अधिकारी ने तत्काल बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त करते हुए थाना प्रभारी को सौंप दिया है।
बालू लदे ट्रैक्टर के मालिक धर्मपाल गुप्ता के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला खनन अधिकारी को पत्र लिखकर भेज दिया है। अंचल अधिकारी ने यह भी बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध रूप से बालू के खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए निरंतर रात्रि में छापेमारी अभियान जारी कर अवैध बालू लदे वाहन तथा चालक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating