13 मार्च को 11:30 बजे रात्रि में होलिका दहन एवं 14 को मनेगा होली
विकास कुमार
मेराल : प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम संचालन समिति की बैठक में 14 मार्च को रंगों का त्यौहार होली मनाने का निर्णय लिया गया। इससे पहले गढ़देवी मंदिर में लिए गए निर्णय के अनुसार 15 मार्च को होली मनाने पर सहमति बनी थी, परंतु बैठक में सभी सदस्यों तथा गणमान्य लोगों ने विचार विमर्श के बाद होलिका दहन का समय 13 मार्च दिन गुरुवार को शुभ मुहूर्त 11:30 बजे रात्रि में रखा गया तथा रंगों का त्यौहार होली 14 मार्च दिन शुक्रवार को मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में देवी धाम संचालन समिति के अध्यक्ष संजय भगत, मुख्य संरक्षक प्रेमचंद प्रसाद, मेराल पूर्वी के मुखिया मुखिया रामसागर महतो, पश्चिम के मुखिया पति मुन्ना राम, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, विनोद प्रसाद उर्फ लाला जी, रामेश्वर विश्वकर्मा, मोतीचंद प्रसाद, बलराम कृष्ण शर्मा, मिथिलेश प्रसाद, दशरथ प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, रामजी ठाकुर, जय कुमार जायसवाल, सोहराई प्रसाद, कृष्ण प्रसाद शौंडिक, सहित बड़ी संख्या में लोग थे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating