0 0
पुलिस ने जंगल में छापेमारी कर 1000 किलो जावा महुआ एवं उपकरण को किया विनष्ट - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 9 Second


बरडीहा प्रखंड से लव कुश पाण्डेय की रिपोर्ट


बरडीहा। गढ़वा जिले के बरडीहा थाना अंतर्गत सुखनदी गांव के बरवाहा जगल में पुलिस द्वारा बुधवार की शाम अलग- अलग ठिकानों पर छापामारी कर लगभग 1000 किलो  जावा महुआ एवं भारी मात्रा में उपकरण को विनष्ट किया गया।
 मिली जानकारी के अनुसार अवैध महुआ शराब चुलाने का कारोबार काफी दिनों से चल रहा था। वहीं इस गोरख धंधा से गांव के लोगों पर काफी प्रभाव पड़ रहा था। जिसको लेकर उक्त गांव निवासी रविंद्र यादव,पिता बबलू यादव के द्वारा पुलिस अधीक्षक को 12 मार्च दिन बुधवार को शराब भट्टी बंद करवाने के संबंध में निवेदन करते हुए आवेदन दिया गया। उक्त आवेदन के माध्यम से कहा गया कि ग्राम सुखनदी में गोपाल यादव, बसंत यादव दोनों पिता संतोष यादव, सुजीत यादव पिता अशोक यादव, विनय यादव पिता मेघनाथ यादव, संदीप यादव पिता उदय यादव, ओम प्रकाश यादव पिता मनोज यादव के द्वारा ग्राम सुख नदी में अवैध महुआ शराब की भट्ठी चलाया जा रहा है जो कि इस भट्ठी से ग्रामीण जनता पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
वहीं उक्त आवेदक के आधार पर बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह एवं एएसआई आनंद मिंज एवं सशस्त्र पुलिस बल सुखनदी गांव में स्थित बरवाहा जंगल पहुंचकर खोजबीन करते हुए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर लगभग 1000 किलो जावा महुआ, बनाने वाला उपकरण एवं भट्टी को ध्वस्त किया गया है। वहीं मिली सुत्रो से जानकारी के अनुसार जयप्रकाश यादव भी अवध महुआ शराब का कारोबार करता है जो कुछ दिनों से अपना भट्टी बंद कर रखा था। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आलोक में सुखनदी गांव के जंगल में अवैध महुआ शराब को लेकर छापेमारी की गई है। जिसमें लगभग 1000 किलो जावा महुआ विनष्ट करते हुए, बनाने वाले उपकरण को भी विनष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को देखकर जंगल का फायदा उठाते हुए अवैध महुआ शराब कारोबार करने वाले लोग भाग चुके थे। साथ ही कहा कि कुछ लोगों का नाम प्रकाश में आया है उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress