अवैध रूप से संचालित चिमनी भट्ठे को अनुमंडल पदाधिकारी ने करवाया ध्वस्त
गढ़वा जिले में संचालित अवैध चिमनी भट्ठो पर कार्रवाई की कड़ी में आज दूसरे दिन गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम के द्वारा अनुमंडल अंतर्गत अवैध रूप से संचालित लोहे की चिमनी के ईट भट्ठे पर कार्रवाई करते हुए उपयोग में लाए जा रहे चिमनी को ध्वस्त किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी को सूचना प्राप्त हुई थी की नवादा मोड के समीप में ही प्रवीण जायसवाल उर्फ बूल्लू भंडार के द्वारा अवैध रूप से चिमनी भट्ठे का संचालन किया जा रहा है, ऐसे में अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर चिमनी को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही स्थल पर उपस्थित मुंशी को ईट भट्ठों में बाल मजदूरी पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की सख्त हिदायत दी गई, अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा की दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating