जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के संयुक्त तत्वधान में होने वाले मेगा मेडिकल कैंप


जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा अगामी 23 मार्च 2020 दिन रविवार को सेंटेवीटा अस्पताल,रांची तथा जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के संयुक्त तत्वधान में होने वाले मेगा मेडिकल कैंप को लेकर स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल के सभागार में ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्यक्षता में आम बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में शिविर को सुचारु रूप से संचालन हेतु विचार विमर्श किया गया। साथ ही, सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इस मेगा मेडिकल कैम्प में राँची के डॉ आर एस दास के नेतृत्व में बिभिन्न रोग यथा मनोरोग, हड्डी रोग, गला, नाक कान रोग, स्त्री रोग, बच्चों के रोग, किडनी रोग, शुगर, आँख, चर्मरोग, हृदय रोग इत्यादि के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी नि:शुल्क सेवा प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी,फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय,विनोद कमलापुरी एवं एम पी केशरी, फ़ेडरेशन 8 के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी(रूपा गंजी),फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता,ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी,निवर्त्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता,प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान,आन्तरिक उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाह,पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी,डॉक्टर वीरेंद्र कुमार,दीपक तिवारी,अशोक गुप्ता,संतोष कुमार मेहता,मनोज केशरी(सन रेडियो),विनोद गुप्ता,मनदीप प्रसाद,अरुण सोनी,विजय केशरी (विजय जनरल),अजय केशरी,उमेश कुमार केशरी आदि उपस्थित थे।



About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating