0 0
गढ़वा जिला संयोजक मंडली की बैठक संपन्न, नया ज़िला कमिटी का प्रस्ताव पारित* - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 30 Second
*गढ़वा जिला संयोजक मंडली की बैठक संपन्न, नया ज़िला कमिटी का प्रस्ताव पारित*

जिला अध्यक्ष के लिए शंभु राम के नाम पर बनी सहमति

गढ़वा: जिले में संगठन को मजबूती देने और सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के उद्देश्य से जिला संयोजक मंडली की बैठक मंगलवार को कल्याणपुर स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी मुख्य संयोजक तनवीर आलम समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सदस्यता अभियान की समीक्षा और निर्देश

बैठक में सबसे पहले जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। इसमें यह पाया गया कि कई स्थानों से सदस्यता अभियान की अधकटी रसीदें अब तक जमा नहीं की गई हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए बैठक में निर्देश दिया गया कि बची हुई रसीदों को जल्द से जल्द जिला कार्यालय में जमा कराया जाए।

साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया कि जो बूथ एवं पंचायत कमिटियां अभी तक नहीं बनी हैं, उनका जल्द से जल्द गठन एवं पूर्ण गठन किया जाए और उनकी पंजी तैयार कर कार्यालय में जमा की जाए।

नए पदाधिकारियों के नामों पर बनी सहमति

संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए बैठक में जिला कमिटी के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों के नामों का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। नामों की सूची इस प्रकार है। जिलाअध्यक्ष शंभु राम, सचिव मो. शरीफ अंसारी ,कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल , उपाध्यक्ष पद: श्रवण सिंह खरवार को बनाया गया। बैठक में मौजूद सभी वरिष्ठ सदस्यों और संयोजकों ने इन प्रस्तावों को एकमत से स्वीकार किया। अब इन नामों को अनुमोदन के लिए केंद्रीय कार्यालय भेजा जाएगा जहां केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा इन्हें मनोनीत की चिट्ठी प्रदान की जाएगी!

संगठन की मजबूती पर जोर

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाया जाए। सभी नेताओं ने आपसी एकता बनाए रखने और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में सभी वरिष्ठ नेताओं और संयोजकों ने एकजुटता दिखाते हुए संगठन को और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

बैठक में ये लोग रहे उपस्थित

बैठक में कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें संयोजक प्रमुख तनवीर आलम खां, धीरज दुबे, मनोज ठाकुर, विरेंद्र साव, फरीद अंसारी, जवाहर पासवान, मेदिनी खान, परेश तिवारी, नसीम अख़्तर, डॉ मक़बूल खाँ, राजकिशोर यादव, रेखा चौबे, दीपमाला, धर्मराज पासवान, जानुल्ला अंसारी, मुखराम भारती, अजय उपाध्याय, निर्मल पासवान, रामचंद्र, सलीम जाफर, वीरेंद्र साव, ज्योति लकड़ा, एन. तिवारी, अनुज कुमार दुबे, संजय कुमार कास्कर, इस्तेखार अंसारी, चंदन जायसवाल, नीरज तिवारी,आशीष अग्रवाल, पुरण तिवारी, रोशन पाठक, नितेश सिंह, मनीष कमलापुरी, अंजलि गुप्ता, अराधना सिंह,  समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress