विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने रमकंडा प्रखंड के विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं भाजपा नेता योगेंद्र प्रसाद के ऊपर हुए जानलेवा हमला की न्यायिक जांच की मांग की

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मंगलवार को विधानसभा में चिनियां प्रखंड के भाजपा नेता योगेंद्र प्रसाद के ऊपर हुए जानलेवा हमले की न्यायिक जांच की मांग की। साथ ही साथ उन्होंने रमकंडा प्रखंड के कई सड़कों के निर्माण की मांग सरकार से की।
गढ़वा विधायक ने कहा कि राजनीतिक रंजिश के कारण भारतीय जनता पार्टी के नेता और बरवाडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति श्री योगेंद्र प्रसाद जी की हत्या की नियत से हमला किया गया था। गोली लगने के कारण योगेंद्र प्रसाद की बुरी तरह जख्मी हो गए। गोली योगेंद्र प्रसाद के गले में फस गई थी। उन्हें गंभीर अवस्था में गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रांची पल्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया।
श्री तिवारी ने कहा कि जानलेवा हमले के बाद योगेंद्र प्रसाद के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद योगेंद्र प्रसाद जी ने खुद कई लोगों पर आरोप लगाया लेकिन पुलिस प्रशासन दोषियों को बचाने में लगी है। प्रशासन का रवैया संदिग्ध है, इसलिए सरकार मामले की न्यायिक जांच कराए।
सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने रमकंडा प्रखंड अंतर्गत ग्राम चेटे गम्हरिया टोला शिव मंदिर से टेढ़ा कहुआ पुल से बिचला मुंडा टोला पोखरा तक, गम्हरिया मुख्य पथ से लखन परहिया के घर होते जतरा टांड़ भूदान के आगे टेढ़ा कहुआ तक, ग्राम सूली सागवान से गोरेयाकरम परहिया टोला पुल तक, ग्राम पटसर राजेंद्र प्रसाद के घर से उदयपुर पंचायत भवन तक एवं ग्राम पटसर पत्थरगडवा मुख्य सड़क से भुईयां टोला तक सड़क निर्माण की मांग की।

About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating