0 0
शिक्षक को ग्रामीणों ने महिला के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़ा ,मचा बवाल - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 9 Second



गढ़वा के खरौंधी प्रखंड से एक शर्मनाक खबर सामने आई है जहां एक शिक्षक को ग्रामीणों ने महिला के साथ देर रात संदिग्ध स्थिति में पकड़ लिया और यह खबर देखते ही देखते बवाल में तब्दील हो गया।

दरअसल यह खबर है गढ़वा जिला के खरौंधी प्रखंड के भारती नगर का । यहां अवैध संबंध के आरोप में एक शिक्षक को देर रात ग्रामीणों ने एक महिला के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़ा लिया और रातभर घटनास्थल पर ही रखा। सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और मामले को सामाजिक स्तर पर निपटाने की मांग करने लगे।स्थानीय लोगों का कहना था कि इस तरह के मामले को गांव में बैठक कर सुलझाया जाना चाहिए, लेकिन इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही खरौंधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक एवं महिला को थाने ले जाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों, विशेष रूप से महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए खरौंधी-भवनाथपुर मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रास्ता जाम कर दिया।देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई। महिलाओं ने पुलिस को रोकने के लिए ईंट-पत्थर और झाड़ियों का इस्तेमाल किया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प तीन-चार राउंड तक चली। ग्रामीण आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाले करने के पक्ष में नहीं थे, उनका कहना था कि वे खुद गांव में बैठक कर इस मामले का निपटारा करेंगे। दूसरी ओर, पुलिस दोनों को थाने ले जाने पर अड़ी रही।स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। भवनाथपुर, केतार और हरिहरपुर ओपी से पुलिस बल मंगाया गया। इंस्पेक्टर गुलाब सिंह खुद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह हालात को नियंत्रित किया। पुलिस बल की मदद से आरोपी शिक्षक और महिला को थाने ले जाया गया।इससे पहले, जब बुधवार की सुबह पुलिस पहली बार आरोपी शिक्षक को ले जाने पहुंची थी, तब ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। हालांकि, कुछ सामाजिक लोगों और पुलिस की सूझबूझ से जाम हटवाया गया, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बाद में, जब दोबारा पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेने की कोशिश की, तो उग्र भीड़ ने विरोध शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।इस पूरे मामले पर पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक और महिला को थाने लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, ग्रामीण अब भी नाराज हैं और उनका कहना है कि पुलिस को समाज की राय का सम्मान करना चाहिए था।यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव में अभी भी माहौल गर्म है और लोग इस मुद्दे को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress