देवरी में पुनः बनेगा महात्मा गांधी पार्क, विधायक के प्रयास से अधिकारियों ने किया भौतिक निरीक्षण
हुसैनाबाद*पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
क्षेत्र को नए सिरे से सजाना व संवारना है : विधायक
पलामू जिला के समाहरणालय सभागार में बीते दिनों जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) न्यास परिषद् की बैठक में हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव के द्वारा कई योजनाओं के चयन समेत कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। इस दौरान हुसैनाबाद में पोस्टमार्टम हाउस बनाने एवं प्रखण्ड के देवरी कला पंचायत अंतर्गत पुरानी महात्मा गांधी पार्क को पुनः नवीकरण करते हुए उसे विकसित करने समेत अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. इस अवसर पर हुसैनाबाद व विश्रामपुर के विधायक समेत अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।वहीं बुधवार को इन कार्यो को धरातल पर उतारने हेतु उपायुक्त के निर्देश पर जिला नीति आयोग की टीम हुसैनाबाद पंहुची और हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव, एसडीएम गौरांग महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, नीति आयोग के अधिकारी प्रणव कुमार व भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता मोहम्मद साजिद अहमद ने हुसैनाबाद के देवरी कला स्थित उक्त पार्क का भौतिक निरीक्षण किया, साथ ही नीति आयोग के अधिकारी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जांच भेजा जा रहा और बहुत जल्द इस पार्क का डीपीआर तैयार कर ली जाएगी। मौके पर हुसैनाबाद विधायक ने कहा कि मुझे नए सिरे से हुसैनाबाद को सजना व संवारना हैं।जनता के एक वोट का हिसाब विकास के नए अक्षरों से लिखूंगा अभी आगे और भी महत्वपूर्ण कार्य होना हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating