0 0
Read Time:4 Minute, 17 Second
एक बार फिर लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम के अध्यक्ष बने डॉ असजद ।

गढ़वा के आशीर्वाद वैंक्वेट हॉल में लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम की बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष डॉ असजद अंसारी ने की। यह बैठक सत्र 2025-26 के नए अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य नए पदाधिकारियों का चयन करने एवं नए सदस्य बनाने हेतु आयोजित की गई। इस बैठक की शुरुआत हाल ही में बने नए उप जिलापाल कंचन साहू का स्वागत किया गया और सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस बैठक में नवनिर्वाचित उप जिलापाल कंचन साहू ने लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों और लायंस फ्रटर्निटी ऑफ़ गढ़वा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह जीत मेरे अकेले की नहीं है बल्कि सभी सदस्यों की जीत है। बैठक की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए बैठक में सभी के सहमति से नए सदस्य मणिभद्र सिंह, डॉ सुशील कुमार, धर्मवीर कुमार को क्लब का नए सदस्य मनोनीत किया गया। नए पदाधिकारियों के चयन को लेकर सभी के सर्वसम्मति से राकेश पाल को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया जिसमे उनकी सहमति से दो अन्य सदस्य सरोज सिंह और आशीष मित्रा को नियुक्त किया गया। इसके बाद क्लब के सभी सदस्यों के द्वारा वर्तमान कार्यकाल के कार्यों की सराहना करते हुए सभी के सर्वसम्मति से निर्विरोध एक बार पुनः डॉ असजद को अध्यक्ष बनाया गया वहीं उपेन्द्र कुमार ठाकुर को सचिव और अनिल सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर डॉ असजद ने  एक बार फिर अध्यक्ष बनने पर खुशी ज़ाहिर करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम सेवा कार्य में सबसे आगे रहता है वो चाहे स्वास्थ्य से संबंधित हो, शिक्षा, पर्यावरण या अन्य सामाजिक कार्य हो सभी में बेहतर कार्य कर रहा है। जिसमे आप सभी का भरपूर योगदान रहा। क्लब का सचिव और कोषाध्यक्ष बनने पर उपेन्द्र कुमार ठाकुर और अनिल सोनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि और नए ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे इसी क्रम में अन्य पदाधिकारियों का चयन करते हुए प्रथम उपाध्यक्ष अरुण सोनी, दिवतीय उपाध्यक्ष राकेश पाल, तृत्य उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, सह सचिव देवेन्द्र गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष पूनमचंद कांस्येकार, मेम्बरशिप चेयरपर्सन मिथिलेश कुमार ठाकुर, क्लब चेयरपर्सन लीडरशिप परेश कुमार तिवारी, क्लब सर्विस चेयरपर्सन कंचन साहू, क्लब मार्केटिंग चेयरपर्सन बिश्वास शर्मा, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर ज्योति प्रकाश चेयरपर्सन फण्ड राइजिंग संतोष कश्यप, लायन टैमर सरोज सिंह, टेल ट्विस्टर मनोज कश्यप व अन्य सदस्यों को क्लब का डायरेक्टर नियुक्त किया गया। इस मौके पर गेस्ट अपीयरेंस में लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा सिटी के राम नारायण प्रसाद और लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *