हुसैनाबाद पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पलामू- गुप्त सूचना प्राप्त हुयी कि हुसैनाबाद के बसडीहा इंट भट्ठा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति लेवी वसूलने के लिये आने वाला है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया एवं वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू मै साथ, स०अ०नि० उमेश बैठा एवं सशस्त्र बल के साथ समय 21:55 बजे थाना से प्रस्थान किया। समय करीब 22:25 बजे बसडीहा स्थित कमल इंट भटठा के पास पहुंचकर गुप्तचर से संपर्क किया तो गुप्तचर के द्वारा बताया गया कि भट्ठा के समीप पेड के चबुतरा के पास एक आदमी खड़ा है जिसका बायां हाथ में प्लास्टर लगा हुआ है। तब साथ के सशस्त्र बल के घेराबंदी किया। घेराबंदीय करने के क्रम में खड़ा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे साथ के सशस्त्र बल के द्वारा पकडा गया। पकडाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम-पता उपेन्द्र कुमार यादव, उम्र 35 वर्ष, पिता-सरयू यादव, सा०-कुरदाग, थाना-हुसैनाबाद जिला-पलामू बताया गया। पकडाये व्यक्ति का विधिवत तालाशी के क्रम में पकड़ाये व्यक्ति के कमर में दाहिने तरफ खोंसा हुआ एक देशी कट्टा लकड़ी का बेंत लगा हुआ एवं दाहिने पोकेट से एक जिंदा गोली पाया गया जिसे निकालकर देखने पर पेंदे पर 8 mm KF लिखा हुआ पाया गया एवं दाहिने पाकेट में निवेदक भाकपा माओवादी के नाम से लिखा दो पर्चा एवं बांये पॉकेट में एक काला रंग का मोबाइल वीवों कंपनी का पाया गया। बरामद देशी कट्टा एवं गोली के संबंध में पकडाये उपेन्द्र कुमार यादव से पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और ना ही कोई वैध कागजात प्रस्तुत किया गया। बरामद पर्चा के संबंध में पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह भाकपा माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर नितेश यादव के कहने पर कमल भटठा से लेवी का पैसा वसूलने आये थे और यह देशी कट्टा और गोली भी उसी के द्वारा उपलब्ध कराया गया है।
बरामद सामानो को विधिवत जप्त किया गया एवं पकडाये व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड सं0- 111/25 दिनांक-07.05.2025 धारा-25(1-B)a/26 आर्म्स एक्ट तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
बरामदगीः-
1. एक देशी कट्टा लकड़ी का बैंट लगा हुआ
2. एक जिंदा गोली जिसके पेंदे पर 8 mm KF लिखा हुआ।
3. दो पर्चा भाकपा (माओ०) लिखा हुआ,
4. एक काला रंग का मोबाईल विबो कम्पनी का।
छापामारी दलः-
1. सोनू कुमार चौधरी (पु०नि०-सह-थाना प्रभारी हुसैनाबाद)
2. उमेश कुमार बैठा (स०अ०नि० हुसैनाबाद थाना)
3. हव० नवकिशोर प्रधान (हुसैनाबाद थाना)
4. आ0/1113 सुशिल कुमार शर्मा (हुसैनाबाद थाना)
5. आ०/1956 विकास राम, (हुसैनाबाद थाना)
6. आ0/1049 अंजनी कुमार रजक (हुसैनाबाद थाना)
7.ल0चा0 आ0-1548 सुरेन्द्र पाल (हुसैनाबाद थाना)
8. चौ0 3/28 सैयद मो0 हुसैन (हुसैनाबाद थाना)
गिरफ्तारीः-
1. उपेन्द्र कुमार यादव, उम्र 35 वर्ष, पिता-सरयू यादव, सा०-कुरदाग, थाना-हुसैनाबाद, जिला-पलामू.
Read Time:4 Minute, 41 Second