0 0
विधायक अनंत ने खरौंधी प्रखंड कार्यालय सह अंचल भवन का किया औचक निरीक्षण - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 40 Second

रिपोर्ट: चंदेश कुमार पटेल ( न्यूज कोर्डिनेटर हेड)

खरौंधी। मंगलवार को विधायक अनंत प्रताप देव ने खरौंधी प्रखंड कार्यालय सह अंचल भवन का औचक निरीक्षण किया। साथ ही प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों तथा कर्मियों के साथ बैठक किया। विधायक अनंत प्रताप देव ने प्रखंड और अंचल कर्मियों से परिचय प्राप्त किया‌। साथ ही विधायक ने प्रखंड सहायक संजय सक्सेना से पूछा की प्रखंड और अंचल में कुल कितने स्टाफ हैं।इसके अलावे कितने उपस्थिति तथा कितने अनुपस्थित पदाधिकारी तथा कर्मियों का रिपोर्ट मांगा। जिसपर उन्हें बताया गया की प्रखंड में 23 और अंचल में 8 कर्मी हैं।


इसमें दूर दराज से पहुंचे कई ग्रामीणों ने प्रखंड तथा अंचल पदाधिकारी तथा कर्मियों पर जनहित के कार्यों को समय पर निष्पादन नहीं करने का आरोप लगाया। छोटे छोटे कार्यों के निष्पादन में इनलोगो के द्वारा बार बार दौड़ाया जाता है।

जिला परिषद सदस्य सह झामुमो नेता धर्मराज पासवान ने बताया की प्रखंड कर्मीयों को अब सुधार लाना चाहिए। अगर उनमें सुधार नहीं होगा तो आगे कारवाई के लिए तैयार रहें। झामुमो सरकार कभी आम लोंगो पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगी‌।

प्रमुख आभा रानी और उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य ने कहा पदाधिकारी और कर्मियों सरकार के संचालित कार्यों के निष्पादन में भारी लापरवाही बरती जा रही है. जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. पंचायत के मुखिया घर में रहती है.मुखिया के पति कार्यालय आते है और उनकी बात ज्यादा सुनी जाती है. इनके कार्यशैली से हमलोग तंग आ गए है‌।विधायक अनंत प्रताप देव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की मंगलवार के दिन भी कई कर्मी गायब है। कर्मी के गायब रहने से दूरदराज से आने वाले लोगों का काम नहीं हो पा रहा है। प्रदेश में सरकार गरीबों के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसमें किसी पदाधिकारी तथा कर्मी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पदाधिकारी तथा कर्मी अपने कार्यशैली में सुधार लाते हुए ईमानदारी से कार्य करें। वरना कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिकायत करेंगे।
इस दौरान बीडीओ रवींद्र कुमार, सीओ गौतम कुमार लकड़ा,  अंचल सहायक कौशलेंद्र शुक्ला, जेपीएस उमेश कुमार, वित कॉर्डिनेटर प्रवीण कुमार, आवास कॉर्डिनेटर अभिषेक कुमार, मयंक कुमार, अमर सोनी, बैकुंठ यादव, बिक्की कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress