परशुराम दल झारखंड की कार्यकारिणी गठित।
पलामू जिला ब्यूरो चीफ सह प्रभारी लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पलामू। देशव्यापी क्रांतिकारी ब्राह्मण संगठन परशुराम दल ने संगठन को विस्तार देते हुए आज़ झारखंड प्रदेश की कार्यकारिणी गठित की।
दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने अपने झारखंड प्रवास के दौरान ज़िला पलामू में आज प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए राज्यस्तरीय व ज़िलास्तरीय नियुक्तियां कीं।
उन्होंने बताया कि आज आयोजित बैठक में झारखंड ब्राह्मण समाज के लिए बीस वर्षों से समर्पित प्रमुख समाजसेवी अश्वनी तिवारी जी को परशुराम दल का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि श्री अश्वनी तिवारी जी अपनी कार्यकुशलता व समर्पणभाव के संयुक्त कौशल से दल को ऊँचाइयों पर ले जाने में दक्ष हैं, वे ब्राह्मण हित में अपनी ज़िम्मेदारी पूर्ण निष्ठा के साथ निभायेंगे।
वहीं ज़िला पालमू के ज़िला अध्यक्ष अविनाश तिवारी की नियुक्ति पर भी शर्मा जी ने कहा कि अविनाश जी बेहतर शिक्षित एवं युवा शक्ति हैं, जो अपने ज़िला में दल को मज़बूत करेंगे।
स्थानीय ब्राह्मण समाज ने दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पटका पहनाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर परशुराम दल झारखंड के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जिसमे प्रमुख रूप से अश्वनी तिवारी, अविनाश तिवारी, विकास दुबे, छोटू तिवारी, संजय मिश्रा, महावीर पाठक, शशिकांत पाठक एवं श्रीमहंत गोपाल राय जी सहित समस्त ब्राह्मण समाज ने बैठक में भाग लिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating