पति ने अपनी पत्नी को खोजने का लगाया प्रशाशन से गुहार
रंजन कुमार पासवान कि रिपोर्ट
डंडई थाना क्षेत्र के लवाही खुर्द गांव निवासी नंदलाल चंद्रवंशी ने डंडई थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी खुशबू देवी (27 वर्ष) के लापता होने की जानकारी देते हुए उसका पता लगाने की गुहार थाना प्रभारी से लगायी है। आवेदन के आलोक में उन्होंने कहा है कि पिछले 1 तारीख़ दिन रविवार को क़रीब 9 बजे मेरी 27 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी घर से मेराल दवा कराने के नाम पर निकली थी।
दो घंटे बीत जाने के बाद जब उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। शाम तक कई बार फोन लगाने के बावजूद उससे संपर्क नहीं हो पाया। जब वह शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजन काफी चिंतित हो गए। नंदलाल ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की लेकिन कहीं भी उनकी पत्नी का पता नहीं चला।
उन्होंने बताया की वह हल्के उजला टाइप की साड़ी पहनी थी, उसका रंग गोरा है और हाइट 5 फीट 5 इंच है।उन्होंने ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर किसी को उनकी पत्नी के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे मोबाइल नंबर 8092667448 पर जरूर जानकारी दें।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating