0 0
एसडीएम के आदेश पर होटल को किया गया सील* - Garhwa Drishti

Read Time:5 Minute, 10 Second
*एसडीएम के आदेश पर होटल को किया गया सील*
गढ़वा। 2 दिन पूर्व अनैतिक व्यापार के आरोप में गढ़वा के वीरेंद्र तिवारी मार्ग पर अवस्थित जय श्री पैलेस (मैरिज हाल) में छापेमारी कर गढ़वा पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई थी। उक्त परिसर को आज बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर सील कर दिया गया। सील करने से पूर्व अधिकारियों ने पुनः एक बार पूरे होटल परिसर का सरसरी तौर पर निरीक्षण किया। जिसके क्रम में परिसर में और भी संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं, जिनको लेकर एसडीएम ने अग्रेतर जांच करने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय कि 2 दिन पूर्व गढ़वा के वीरेंद्र तिवारी मार्ग स्थित जय श्री पैलेस (मैरिज हॉल) में पुलिस द्वारा छापामारी करने व सघन तलाशी के दौरान देह व्यापार की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई थी। गढ़वा थाना कांड संख्या 249/2025 के द्वारा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। तदुपरांत स्थानीय नागरिकों द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात कर इस होटल परिसर को सील करने का अनुरोध किया गया था, लोगों ने बताया था कि अभी भी वहां पर संदिग्ध लोगों का आना-जाना हो सकता है, इस संबंध में गढ़वा थाना प्रभारी ने भी अनुमंडल पदाधिकारी को प्रतिवेदित किया था तदुपरांत सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने उक्त परिसर को सील करने का आदेश दिया। जिसके आलोक में गढ़वा प्रखंड विकास अधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण, अंचल अधिकारी सफी आलम, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बृज कुमार, नगर परिषद के सिटी मिशन मैनेजर कौशल ठाकुर के द्वारा संयुक्त रूप से उक्त परिसर को सील कर दिया गया। इस दौरान स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीवी मंडल सहित गढ़वा थाना के पुलिस बल की मौजूदगी रही।
*परिसर के एक अन्य हिस्से को भी किया गया सील*
जब सीलिंग करने हेतु उक्त टीम संबंधित होटल परिसर में पहुंची तो जांच के क्रम में भूतल पर किराएदारों की मौजूदगी का पता चला। उसमें से एक किराएदार महिला के घर के बाहर बड़ी मात्रा में कुछ कंपनियों का डुप्लीकेट उत्पाद बनाए जाने के कच्चे माल और पैकिंग मैटेरियल दिखाई दिए। इस पर जब बगल में बने एक रूम को खुलवाया गया तो उसके अंदर प्रथम दृष्टया डुप्लीकेट पैकिंग का मामला सामने आया। अधिकारियों ने उक्त जानकारी मौके पर मौजूद एसडीएम तथा एसडीपीओ को दी।  सरसरी तौर पर पूछताछ करने के उपरांत एहतियात के तौर पर उस कमरे को भी सील कर दिया या जिस कमरे में अनधिकृत तौर से संदिग्ध उत्पादों की पैकिंग व लेवलिंग की जा रही थी। संबंधित मामले की विधिवत जांच हेतु अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

*अवैध रूप से संचालित अन्य होटलों / मैरिज हॉल पर भी होगी कार्रवाई*
एसडीएम ने शहर के होटल व्यवसाईयों से अपील की कि वे न केवल नगर परिषद से विधिवत पंजीकरण करवा लें बल्कि पर्यटन विभाग से भी खुद को संबद्ध कर लें। सभी होटलों में स्टोरेज के साथ अनुमन्य इलाके में सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित किए जाने जरूरी हैं। सभी आगंतुकों की विवरणी आईडी सहित संधारित रखना भी जरूरी है। बताया कि शहर के होटल एवं मैरिज हॉल आदि को लेकर जांच अभियान चलाया जाएगा, नियमानुसार संचालित नहीं पाए जाने वाले संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress