गढ़वा जिला डंडई प्रखण्ड के ग्राम पंचायत तसरार में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप। संतोष कुमार सिंह
रंजन कुमार पासवान कि रिपोर्ट
उपायुक्त महोदय,गढ़वा को संतोष कुमार सिंह के द्वारा लिखे गए पत्र में ग्राम पंचायत तसरार पर 15वें वित्त और मनरेगा के तहत फर्जी निकासी के आरोप लगाए गए हैं।आरोपों के अनुसार,बिना कार्य किए ही सरकारी राशि की निकासी की गई है,जिसमें प्रखंड समन्वयक अमित द्विवेदी की मिलीभगत बताई जा रही है।आरोपित योजनाएं: ग्राम तसरार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण 90,000 रुपये की निकासी, जबकि कार्य शून्य है।जमुआ बांध में आउटलेट निर्माण 50,000 रुपये की निकासी, जबकि कार्य शून्य है। पंचायत भवन में शौचालय मरम्मति 45,000 रुपये की निकासी,जबकि कार्य शून्य है।ग्राम महुडंड में नाली निर्माण 60,000 रुपये की निकासी,जबकि कार्य शून्य है।
ग्राम महुडंड में जगबलि राम के घर से मंदिस राम के घर होते हुए तसरार सिवान तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण में भी कोई कार्य नहीं किया गया है।जबकि 30,738/ रुपये की निकासी कर लिया गया
इसके अलावा, मनरेगा के तहत भी फर्जी निकासी के आरोप लगाए गए हैं,जिसमें डोभा निर्माण और मिट्टी मोरम पथ निर्माण के लिए बिना कार्य किए ही सरकारी राशि की निकासी की गई है।पत्र में उपायुक्त महोदय से जिला स्तर से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निवेदन किया गया है। मनरेगा के बारे में जानकारी के अनुसार, यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन करना और अकुशल श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार प्रदान करना है।इस योजना के तहत केंद्र सरकार मजदूरी का 100% वित्त पोषण करती है और सामग्री का 75% वित्त पोषण करती है ।अब देखना यह है कि उपायुक्त महोदय इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और जांच के बाद क्या परिणाम निकलकर सामने आते हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating