हाईवा ट्रक जबरन पार करने पर नाहर की पुलिया हुआ छतिग्रसत, आवागमन बाधित



विकास कुमार का रिपोर्ट
मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव में मंगलवार की सुबह कदमी चौक के पास नाहर पुल पर हाईवा ट्रक जबरन पार करने के दौरान नाहर पर बने पुलिया पूरी तरह छतिग्रसत हो गया है। पुल ध्वस्त होने पर हाईवा ट्रक नहर में जा समाया जिसमें चालक बाल बाल बच्च गया। नाहर पर बना पुल के टूट जाने से गांव के लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पुल ध्वस्त होने पर गांव के लोग काफी संख्या में जुटे और हाईवा के चालक और मालिक पर आक्रोशित हुए। जानकारी के अनुसार हाईवा ट्रक गाड़ी नंबर यूपी 64 बी टी 44 43 जो छत्तीसगढ़ से गिट्टी लोड कर हासनदाग गांव ला रहा था। नाहर पर बने छोटे पुलिया पर पार करने का प्रयास कर रहा था। जहां स्थानीय लोगों ने मना किया कि भारी वाहन से पुल ध्वस्त हो जाएगा लेकिन चालक गाड़ी मालिक आशीष चौधरी गेरूआ बिछियादामर निवासी के कहने पर कि तुम पर करो हम समझ लेंगे। जबरन पुलिया पर गाड़ी चढ़ा कर पार करने लगा इसी दौरान भारी वजन के वजह से पुलिया पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। लोगों का आवागमन भी बाधित हो गया। गाड़ी मालिक तुरंत जेसीबी और हाइड्रा के सहारे गाड़ी को निकाल कर भागने में सफल रहा। इसकी सूचना पाकर नहर विभाग के जेई घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating