ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार कक्ष में दिनांक 11 जून दिन बुधवार को प्रखंड के सभी वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया, उप मुखिया, उप प्रमुख के साथ किया गया बैठक। बैठक में सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा एवं जानकारी ली गई। वहीं प्रमुख दीपा ने बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी जनप्रतिनिधियों को एक जुट होकर सभी कार्य को सुचारू रूप से जनता के हित में करने की बात कही। सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित अमहर खास पंचायत से वार्ड सदस्य अनुरुद्ध कुमार ने बिशुनपुरा बाजार में अतिक्रमण एवं लोगों को जाम से मुक्ती दिलाने की बात कही। वहीं उपस्थित कई वार्ड सदस्यों ने मुखिया के द्वारा कार्यकरणी की बैठक में वार्ड सदस्यों को नहीं बुलाने की बात कहा। बैठक में उपस्थित बिशुनपुरा पंचायत उप मुखियामुकेश राम ने बिशुनपुरा पंचायत में चापाकल मरम्मती कार्य में मुखिया द्वारा गड़बड़ी करने की बात कहा। वहीं प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने वार्ड सदस्यों को अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना से जोड़ने तथा समय पर वेतन नहीं मिलने की बात प्रमुख से कहा। बैठक में सभी की बात सुनते हुए प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि आप सभी की समस्याओं से सबंधित वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए हर संभव समाधान हेतु प्रयास करूंगी। बैठक में उक्त सहित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, बिशुनपुरा मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, पिपरी कला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, सारांग पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पंकज सिंह, अमहर खास पंचायत समिति सदस्य भरदूल चंद्रवंशी, पतिहारी पंचायत उप मुखिया प्रतिनिधि महफूज आलम, सारंग पंचायत उप मुखिया अखिलेश सिंह, बिशुनपुरा उप मुखिया मुकेश राम, बिशुनपुरा प्रखंड वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष दिनेश शर्मा, दिवाकर शुक्ला सहित प्रखंड के अधिकांश जनप्रतिनिधि मौजूद थे।