प्लेन और हेलिकॉप्टर दुर्घटना पर झामुमो ने की शोक सभा
Read Time:2 Minute, 57 Second


हाल ही में हुई प्लेन और हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और खुद पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर उपस्थित थे।
शोक सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन धारण से हुई, जिसके बाद झामुमो नेताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि यह हादसा न केवल पीड़ित परिवारों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए अत्यंत पीड़ादायक हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि विमान और हेलिकॉप्टर सुरक्षा मानकों की पुनः समीक्षा की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।
सभा में झामुमो केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान ने कहा कि “हर एक जान अनमोल होती है। सरकार को चाहिए कि पीड़ित परिवारों को समुचित मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराए।” यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है हम सभी की सहानुभूति पीड़ित परिवार के साथ है।
इस अवसर पर कई वक्ताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि तकनीकी जांच और ट्रांसपोर्ट सिस्टम की जवाबदेही सुनिश्चित करना अब समय की माँग है।
लोकसभा में केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे, तनवीर आलम, सरकारी अधिवक्ता परेश तिवारी, जिला सचिव शरीफ अंसारी, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, रेखा चौबे, आराधना सिंह, वंदना जायसवाल, रोशन पाठक, सलीम जाफर, आशीष अग्रवाल, धर्मेंद्र दुबे, फरीद अंसारी, अमित सिंह, फुजैल अहमद, राजा सिंह, विवेक सिंह, आर्यन सिंह, प्रियम सिंह, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडे, कार्तिक पांडे, वसीम अकरम, मिनहाज खान, अरविंद यादव, हरिओम यादव, अली राजा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating