0 0
नगर परिषद गढ़वा की निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी ने नगर परिषद गढ़वा के विकास को लेकर कार्यपालक अधिकारी से विशेष मुलाकात की। - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 54 Second
नगर परिषद गढ़वा की निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी ने नगर परिषद गढ़वा के विकास को लेकर कार्यपालक अधिकारी से विशेष मुलाकात की।
—————-
नगर परिषद गढ़वा के निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी ने नगर परिषद गढ़वा के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को सुधार बनाने हेतु नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी से विशेष मुलाकात की।
इस मुलाकात में उन्होंने निम्नलिखित महत्वपूर्ण मांग और सुझाव प्रस्तुत किया। क्योंकि उनके कार्यकाल से अवधि 2 साल बीत गई,चुनाव नहीं होने के कारण मुलाकात कर कुछ बाते करना जनहित में जरूरी थे।
पानी संकट पर गंभीर चिंता वर्तमान में भीषण गर्मी एवं नगर परिषद गढ़वा के सभी 21 वार्डो में जहां-जहां कुछ वार्डों में पाइप लाइन विस्तार नहीं हुआ है वहां पर पाइप लाइन का विस्तार कराने एवं जल कनेक्शन की प्रक्रिया में हो रही देरी को देखते हुए उन्होंने पानी आपूर्ति के टीम को बढ़ाने एवं सभी वार्डों में एक साथ जल कनेक्शन शुरू करने की मांग की ।
सड़क एवं नाली निर्माण नगर परिषद गढ़वा के सभी 21 वार्ड में जरूरत के अनुसार सड़क और नाली निर्माण कार्य की प्राथमिकता देने  कुछ स्थानों पर 25-50 फीट छोटी नली बनवाकर उन्हें मुख्य नाले से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया ।
सौर ऊर्जा से रोशन हो शहर– हर वार्ड में सोलर सिस्टम आधारित स्ट्रीट लाइट लगाने का सुझाव दिया साथ ही जहां भी लाइट खराब है उन्हें अभिलंब ठीक करने की बात कही।
श्मशान घाट निर्माण की मांग नगर के कुछ हिस्सों में पहले से स्वीकृत श्मशान घाट एवं शवदाह गृह निर्माण कार्य को शुरू करने की भी मांग की गई। पिंकी केशरी ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह जनहित में सदैव सक्रिय हैं और रहेंगी। तथा नगर वासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाएगी। पिंकी केसरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना पर भी चर्चा की उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में 3000 से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण करवाया था अभी वर्तमान में सभी 21 वार्डो में बहुत से जगह पर नए प्रधानमंत्री आवास योजना की संभावना है इसके लिए उन्होंने आग्रह किया कि नगर परिषद के टीम को वार्डो में जल्द से जल्द भेज कर फॉर्म भरवा कर कार्यालय में जमा करवाया जाए।
इस पर कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि आने वाले करीब एक या दो महीने के अंदर 25 करोड़ की लागत से पाइप लाइन विस्तार की प्रक्रिया जहां-जहां वार्डो में पाइप लाइन विस्तार छूट गई है वह शुरू हो जाएगी। एवं दो दिनों के अंदर रांची से विशेष टीम नगर परिषद गढ़वा पहुंचने वाली है जो सभी वार्डों में पानी की कनेक्शन डोर टू डोर शुरू करेगी।
उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है कई लाभुक द्वारा फॉर्म पहले से जमा भी कर चुके हैं जहां-जहां स्ट्रीट लाइट खराब है वहां नगर परिषद के इलेक्ट्रीशियन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत का कार्य की जा रही है। साथ ही जो सड़क और नाली का कार्य जरूरी है उन्हें मै खुद फिजिकल वेरिफिकेशन कर चिन्हित करूंगा एवं फंड को देखते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
इस मौके पर नगर परिषद के निवर्तमान वार्ड पार्षद अंजू देवी एवं मीरा कुमारी उपस्थित थी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress