1 0
एसडीएम ने सुंडीपुर के अतिक्रमित खेल मैदान का किया निरीक्षण* - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 34 Second
*एसडीएम ने सुंडीपुर के अतिक्रमित खेल मैदान का किया निरीक्षण*

*दो सौ लोगों के आवेदन पर संज्ञान लेकर एसडीएम पहुंचे हुए थे सुंडीपुर, अतिक्रमण मुक्ति का दिया भरोसा*

गढ़वा। रविवार को सदर एसडीएम संजय कुमार ने कांडी प्रखंड के सुंडीपुर गांव का औचक दौरा किया। यहां उन्होंने राजकीय कृत मध्य विद्यालय सुंडीपुर के खेल के मैदान में अवैध कब्जा एवं पठन पाठन में बाधा पहुंचाने संबंधी प्राप्त सामूहिक जनशिकायत पर संज्ञान लेकर नागरिकों की उपस्थिति में स्थल जांच की तथा लोगों से फीडबैक लिया।
उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह इस गांव के 210 लोगों द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र सदर एसडीएम संजय कुमार को प्राप्त हुआ था, जिसमें स्थानीय विधायक श्री नरेश प्रसाद सिंह, राजकीय कृत मध्य विद्यालय सुंडीपुर के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह, इस विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी, मुखिया गाढ़ा खुर्द आरती कुमारी, बीडीसी किरण देवी आदि सहित 210 लोगों के हस्ताक्षर थे। मामले की गंभीरता देखते हुए उन्होंने आज इस खेल मैदान की स्थल जांच की। मौके पर उन्हें पूरे खेल मैदान में अतिक्रमण मिला। जांच के दौरान गांव के सैकड़ो लोग उनके साथ थे। सभी लोग एकमत से इस खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने के पक्षधर दिखे। संजय कुमार ने कहा कि प्रशासन कानून के साथ साथ जन भावनाओं से चलता है, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। इसलिए जब पूरा गांव इस खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करने का पक्षधर है तो अतिक्रमण मुक्त न होने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि कांडी अंचल अधिकारी के स्तर से इस खेल मैदान का अतिक्रमण हटाने के लिए बहुत जल्द अभियान चलाया जाएगा। जरूरत अनुसार दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी। गांव के लोगों ने शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेकर गांव पहुंचे एसडीएम संजय कुमार का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि करण कुमार शर्मा, वार्ड सदस्य बैजनाथ मिस्त्री के अलावा महेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी, रामेश्वर प्रसाद मेहता, राम विनय ठाकुर, निरंजन कुमार चौधरी सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress