0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना। थाना क्षेत्र के भागोडीह पंचायत अंतर्गत चुंदी गांव में बुधवार सुबह माहुरान दोहर कुएं से 28 वर्षीय विकेश कुमार उर्फ छोटू का शव बरामद होने से गांव में सनसनी फैल गई। विकेश सोमवार से लापता था। मृतक के स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग करते हुए सोनेहारा-डंडई मुख्य मार्ग को आंशिक तौर पर जाम कर दिया, हालांकि पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह,थाना प्रभारी आकाश कुमार, झामुमों नेता ताहिर अंसारी,विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र कुमार सिंह के पहल के बाद लोग सड़क को जाम मुक्त कर दिए। मृतक की गर्भवती पत्नी पूजा देवी से पुलिस घटना के संदर्भ में पूछताछ कर रही है। स्वजनों के मुताबिक विकेश की शादी दो वर्ष पहले पूजा देवी से हुई थी, लेकिन दोनों परिवारों के बीच अक्सर घरेलू विवाद चलता रहता था। रविवार रात भी दंपती के बीच तीखी कहासुनी हुई थी। पूजा, उसकी मां और पिता ने कथित तौर पर विकेश पर दहेज उत्पीड़न का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर विकेश घर से निकल गया था। अगले दिन उसकी चप्पल कुएं में तैरती दिखी, लेकिन तलाशी के बावजूद कुछ नहीं मिला। बुधवार तड़के शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने कुएं में शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी आकाश कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कुएं से निकलवाया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया की फिलहाल यूडी मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओंके मध्य नजर अनुसंधान आरंभ कर दी है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *